spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

बडनेरा :- बडनेरा के भगतसिंह चौक स्थित जुनी बस्ती में शनिवार रात 11.30 बजे पुरानी रंजिश में ओम कैथवास की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी चाकू लहराते हुए और हवा में मिर्च पाउडर फेंककर लोगों को धमकाने लगे। लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर घरों के दरवाजे बंद कर लिए। अपराध शाखा की टीम ने छह घंटे में दो आरोपियों रोशन कैथवास, संकेत कैथवास और एक नाबालिग किशोर को हिरासत में ले लिया। प्रमिला आशीष कैथवास की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.