आंभोरा में बिजली गिरने से किसान की मौत

0
20

– खेती का काम करते समय हुआ हादसा

कुही :- नागपुर जिले के कुही तहसील अंतर्गत आंभोरा में रविवार दोपहर बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोन्हा निवासी ईश्वर मरघड़े (50) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, लंबे इंतजार के बाद बारिश शुरू होने से किसान खेतों में खेती के कार्यों में जुट गए थे। रविवार दोपहर करीब 3 बजे ईश्वर मरघड़े आंभोरा स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस हादसे से गोन्हा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। किसान की आकस्मिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय नागरिकों ने मृतक किसान के परिवार को प्राकृतिक आपदा राहत निधि से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने बारिश के दौरान खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।