spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

नागपुर :- चार महीने से चल रहे विवाद ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। ‘तू गाजी के साथ रहकर बड़ा बदमाश बन गया है क्या?’ कहते हुए तीन युवकों ने 24 वर्षीय युवक के साथ गाली-गलौज कर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बेरिंग मार्केट परिसर में हुई। मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान शोबी (22), आकिब (23) और शाहरुख (23), तीनों निवासी जाफरनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, भालदारपुरा, गणेशपेठ निवासी रेहान अहमद अशफाक अहमद (24) बेरिंग मार्केट स्थित सम्राट बेरिंग दुकान में काम करता है। उसका मित्र सैयद गाजी अली (22), निवासी मोमिनपुरा, का आरोपियों के साथ पिछले चार महीने से विवाद चल रहा था। रेहान, गाजी का दोस्त होने के कारण आरोपी उससे भी नाराज थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे रेहान सम्राट ऑटो डील के सामने खड़ा था। इसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। इसके बाद शोबी और आकिब ने चाकू निकालकर ‘आज तेरा खेल खत्म कर देंगे’ कहते हुए रेहान के सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया। इसके बाद तीनों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की और मौके से फरार हो गए। घायल रेहान को उसके परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद रेहान ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles