spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सावनेर में ट्रेन की चपेट में आने से सगे दो व्यापारी भाइयों की दर्दनाक मौत

सावनेर :- गुरुवार सुबह लगभग 10:15 बजे सावनेर में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से सगे दो व्यापारी भाइयों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे सावनेर शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों भाई स्थानीय स्तर पर व्यापार से जुड़े होने के कारण शहर में काफी परिचित थे, जिससे व्यापारिक वर्ग सहित पूरे नगर में गहरा दुख और शोक का माहौल है। घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड को अंकित हांडे द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही सावनेर पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतकों की पहचान निरंजन लक्ष्मण फिरके (40 वर्ष) तथा योगेश लक्ष्मण फिरके (37 वर्ष), दोनों निवासी सावनेर, के रूप में हुई है। हितज्योति आधार फाउंडेशन के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को घटनास्थल से उठाकर सावनेर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच सावनेर पुलिस कर रही है ।

Popular Articles