spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पुराने डिजाइन छोड़ें, अपनाएं ये लेटेस्ट और आसान रंगोली आइडियाज!

फूलों की पंखुड़ियों से बनी रंगोली हर किसी को भा जाती है। गुलाब, गेंदा और कमल जैसे फूलों की खुशबू और रंग मिलकर घर के माहौल को ताजगी से भर देते हैं। आप चाहें तो दरवाजे या पूजा स्थल के सामने इसे बना सकते हैं ये देखने में बेहद सजीव और मनमोहक लगती है।

दीपावली का असली आकर्षण तो दीयों की रोशनी ही है। अगर आप अपनी रंगोली के डिजाइन में छोटे दीए जोड़ दें, तो इसका लुक कई गुना बढ़ जाता है। रंगोली पाउडर से बेस तैयार करें और बीच-बीच में दीए जलाएं रात होते ही पूरा घर मानो सुनहरी रोशनी से भर जाएगा।

अगर आपको पारंपरिक रंगोली बनाने में मुश्किल लगती है, तो पेपर कटिंग रंगोली एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। रंगीन कागज से विभिन्न आकृतियां काटें और फर्श पर सजाएं। यह बिना गंदगी फैलाए बेहद साफ-सुथरी और मॉडर्न लगती है। छोटे बच्चों के साथ मिलकर इसे बनाना भी मजेदार रहता है।

थोड़ी मेहनत के साथ 3D रंगोली आजकल हर किसी की फेवरेट बन चुकी है। इसमें शेडिंग और पैटर्न के जरिए ऐसा भ्रम पैदा किया जाता है कि डिजाइन उभरी हुई लगे। ये फोटो और वीडियो के लिए परफेक्ट होती है और सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करती है।

दिवाली के भाव को जीवंत करने के लिए लक्ष्मी-गणेश, दीपक या कमल के फूल जैसी थीम-बेस्ड रंगोली सबसे बेहतरीन विकल्प है। ये न सिर्फ धार्मिक माहौल बनाती है बल्कि पूजा स्थल को दिव्य स्पर्श भी देती है।

दक्षिण भारत की प्रसिद्ध “डॉट रंगोली” यानी बिंदु रंगोली अपनी सादगी में ही सुंदरता छुपाए है। इसमें छोटे-छोटे बिंदुओं को जोड़कर अनोखे पैटर्न तैयार किए जाते हैं। चाहें तो इन्हें रंगों से भरकर और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

अगर आप कम जगह में भी शानदार डिजाइन चाहती हैं, तो त्रिकोण, वृत्त या वर्ग जैसे ज्योमेट्रिक पैटर्न्स में रंग भरकर एक अनोखी मॉडर्न लुक वाली रंगोली बना सकती हैं। यह मिनिमल होते हुए भी बेहद एलीगेंट लगती है और फ्लैट्स के लिए बेस्ट है।

चाहे फूलों की सादगी हो या 3D डिजाइन की भव्यता रंगोली आपकी रचनात्मकता और त्योहार के जोश का सबसे खूबसूरत प्रतीक है। इस बार अपनी दिवाली को और भी रंगीन बनाएं इन नए, अनोखे और आसान रंगोली आइडियाज के साथ।

source : Moneycontrol

Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.