spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सडक़ दुर्घटनाओं में 7 प्रतिशत की कमी

– 5.79 करोड़ जुर्माना वसूला, 285 लाइसेंस रद्द

नागपुर :- वर्ष 2०24 की तुलना में 2०25 में नागपुर शहर में सडक़ दुर्घटनाओं में 7 प्रतिशत और सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 21 प्रतिशत की कमी आयी है. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, नागपुर (शहर) द्वारा पूरे वर्ष सडक़ सुरक्षा के लिए कई पहलें लागू की मिली. वर्ष 2०24 में जनवरी से नवंबर के बीच शहर में कुल 1,143 सडक़ दुर्घटनाएं हुई. इनमें 316 लोगों की मृत्यु हुई और 1,165 लोग घायल हुए. वहीं वर्ष 2०25 में जनवरी से नवंबर के बीच कुल 1,०59 सडक़ दुर्घटनाएं हुई. इनमें 25० लोगों की मृत्यु हुई और 1,०45 लोग घायल हुए. अर्थात पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सडक़ दुर्घटनाओं में 71 में 7 प्रतिशत, दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 21 प्रतिशत और घायलों में 1० प्रतिशत की कमी आयी. पूरे राज्य में दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने में नागपुर शहर पहले स्थान पर है. कई स्कूलों और कॉलेजों समेत अनेक संस्थाओं में सडक़ दुर्घटनाओं के कारणों और दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में कार्यशालाएं आयोजित की. गई. आरटीओ की इन पहलों को सफलता मिली है.

मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1०,379 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 5 करोड़ 79 लाख 1० हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. स्कूल बस निरीक्षण अभियान में अप्रैल से नवंबर 2०25 तक 337 स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43.84 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया.

 285 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

शराब पीकर गाड़ी चलाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, सिग्नल तोडऩा, क्षमता से अधिक सामान ढोना आदि अपराधों के लिए 285 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए, परिवहन कार्यालय के मोटर वाहन निरीक्षक तुषारी बोबडे, सतीश नवघरे, पवन बानबाकडे, विशाल भीवते और सहायक मोटर वाहन निरीक्षक राहुल वंजारी, ओमकार मेश्राम, जयंत कारेमोरे आदि ने विभिन्न निरीक्षण अभियानों को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए,


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.