Home Latest News कृष्ण भगवान की लीला अपरम्पार- विकास ठाकरे 

कृष्ण भगवान की लीला अपरम्पार- विकास ठाकरे 

0
51
नागपुर १ – पूर्व नागपुर वर्धमान नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पधारे आमदार विकास ठाकरे, महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महामंत्री अतुल कोटेचा, दंदे फ़ाउंडेशन के प्रमुख डॉ पिनाक दंदे, समाजसेवी दीपक वानखेड़े ने मंदिर के दर्शन कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया. समस्त अथितियों का स्वागत संस्था के मैनेजीग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने किया. इस अवसर पर बोलते हुए शहर अध्यक्ष व आमदार  विकास ठाकरे ने कहा की वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन ही प्रबंधन की किताब है. कृष्ण भगवान का जीवन से नई पीढ़ी ने सीख लेने की आज नितांत आवश्यकता है. कुरुक्षेत्र में दो सेनाओ के बीच खड़े होकर भारी तनाव के समय कृष्ण ने अर्जुन को जो ज्ञान दिया,वो दुनिया का श्रेष्ठतम ज्ञान है. भगवान श्रीकृष्ण की लीला अपरम्पार है. राधाकृष्ण मंदिर में  जो भक्तों हेतु साल भर जो
समाजकार्य हो रहे समस्त अतिथियों ने मंदिर प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया.