मुंबई :- प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग के साल 2025-26 के लिए ब्रान्डिंग और विपणन प्रारूप अंतर्गत संशोधित प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इससे पर्यटन विभाग अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ब्रॉन्डिंग और विपणन पर 441 करोड़ 77 लाख खर्च कर सकेगा। इससे पहले सरकार ने 331 करोड़ 77 लाख रुपए मंजूर किया था। लेकिन अब सरकार ने इस राशि को बढ़ा दिया है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने विभिन्न प्रकार के उत्सव, महोत्सव और कार्यक्रम के आयोजन के लिए भी निधि स्वीकृत की है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार का 28 जनवरी को निधन हो गया था। अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की उपमुख्यमंत्री हैं लेकिन प्रदेश के पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर अब भी अजित की तस्वीर बतौर उपमुख्यमंत्री लगी हुई है.
ब्रान्डिंग पर 441 करोड़ खर्च करेगा महाराष्ट्र पर्यटन विभाग
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.