Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

निर्माणाधिन इमारत में छुपाकर रखा गांजा

– दो आरोपियों से जब्त किया 85 किलो नशीला पदार्थ

नागपुर :- एक निर्माणाधिन इमारत की पहली मंजील के कमरे में छुपाकर रखा 85 किलो गांजा अपराध शाखा क्र. 3 के पुलिस अधिकारियों ने जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

रविवार की रात अपराध शाखा क्र. 3 के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को जानकारी मिली कि जरीपटका क्षेत्र के निर्मल कॉलोनी, बोरकर ले-आउट में चल रहे निर्माणाधिन इमारत के पहले माले के कमरे में दो लोगों ने नशीला पदार्थ इकठ्ठा कर रखा है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने वहां पहुंचकर छापामार कार्रवाई कर दो आरोपी जिन्होंने अपना नाम फिरोज खान सरदार खान (49) मानकापुर और मोहम्मद शकील मोहम्मद भुरू (55) कुंदनलाल गुप्ता नगर, यशोधरानगर बताया. उनके कमरे में रखे बोरों की तलाशी लेने पर कुल 9 बोरियों में नशीला पदर्थ गांजा 85 किलो मिला. उन्होंने बताया कि, यह माल हरपितसिंह उर्प हैप्पी जसविंदरसिंह सैनी, कपिलनगर से खरीदा था. आरोपियों के कब्जे से 85 किलो गांजा, 3 मोबाइल फोन, आयशर वाहन, मारूती सुझूकी डिजायर, एसप्रेसो वाहन व वजन काटा, ऐसा कुल 48 लाख 7० हजार रू. का माल जब्त किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.