spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आज मेट्रो सेवा सुबह 5 से रात 12 बजे तक

नागपुर :- मनपा चुनाव आज गुरुवार, 15 जनवरी को है. मतदान का समय सुबह 7.3० बजे से शाम 5.3० बजे तक निर्धारित है. चुनाव प्रक्रिया में शामिल मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, मतदान के दिन नागपुर मेट्रो सेवा को विशेष रूप से विस्तारित किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, गुरुवार, 15 जनवरी को मेट्रो सेवा सुबह 5 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इस निर्णय से चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों को भी सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी.

Popular Articles