spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

इंदौर जाएंगे राहुल गांधी

– दूषित पानी से जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलेंगे

नई दिल्ली :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द ही इंदौर आने वाले हैं, जहां वो दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलाकात करेंगे. मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस बारे में जानकारी दी है. बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. राहुल गांधी के आगमन पर कांग्रेस ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर में दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भेंटकर संवेदना व्यक्त करेंगे. बता दें कि दूषित पानी से मौत के मामले में कांग्रेस एमपी की भाजपा सरकार पर हमलावर है. पार्टी ने हाल ही में शहर में न्याय यात्रा निकाली थी, जिसमें भागीरथपुरा के पीड़ित लोगों के लिए न्याय की मांग की और बीजेपी पर हमला बोला.

प्रशासन ने भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप में अब तक छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की, जबकि स्थानीय नागरिकों ने छह माह के बच्चे समेत 23 मरीजों के दम तोड़ने का दावा किया है. मृतकों की तादाद को लेकर विरोधाभासी दावों के बीच शहर के सरकारी महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की एक कमेटी की ‘डेथ ऑडिट’ रिपोर्ट में बताया है कि भागीरथपुरा के 15 लोगों की मौत उल्टी-दस्त के प्रकोप से किसी न किसी तरह जुड़ी हो सकती है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मौतों पर राजनीति करने का आरोप लगाते है. उन्होंने बुधवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये को शहर के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Popular Articles