spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मोहाडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन जुआ अड्डे पर छापा, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

– 98,600 रुपये का माल जब्त; सुभाष वार्ड इलाके की घटना

हंसराज, प्रतिनिधी भंडारा मोहाडी :- मोहाडी के सुभाष वार्ड इलाके में चल रहे एक ऑनलाइन जुआ अड्डे पर मोहाडी पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनके पास से कंप्यूटर सेट तथा नकदी सहित कुल 98,600 रुपये का माल जब्त किया गया है।

पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि सुभाष वार्ड निवासी प्रणय दामू निखारे के घर पर ऑनलाइन गेम के माध्यम से जुआ खिलाया जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक चौधरी और उनकी टीम ने दो गवाहों के साथ उक्त स्थान पर छापा मारा। छापे के दौरान एक बंद कमरे में 7 आरोपी ऑनलाइन गेम के जरिए पैसों पर जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़े गए।

इस मामले में पुलिस ने अरविंद रघुनाथ मारबते (37), रवि अशोक बुरसे (31), कवि अशोक बुरडे (29), रवि कृष्णा बावणे (39), राजेंद्र श्रीपद बावणे (35), कालू श्रावण डोंगरे (42), पवन जयदेव मारबते (24) और मकान मालिक प्रणय दामू निखारे (28, सभी निवासी मोहाडी) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अरविंद मारबते, मकान मालिक प्रणय निखारे के कहने पर वहां काम करता था।

पुलिस तलाशी के दौरान घटनास्थल से 4 चालू कंप्यूटर सेट (मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस), एक बंद कंप्यूटर सेट, आरोपियों की तलाशी में मिले 16,600 रुपये नकद, उपस्थिति रजिस्टर और गूगल पे क्यूआर कोड, इस प्रकार कुल 98,600 रुपये का माल बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे, पुलिस निरीक्षक बेलखेड़े के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक चौधरी, एएसआई गोगाडे और मोहाडी पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा की गई। मोहाडी पुलिस ने अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत महाराष्ट्र जुआ निषेध अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles