बुधवार को बर्फ से निर्मित गणेश टेकड़ी, अष्टविनायक होंगे निर्मित
नागपुर ३० : श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में जारी सावन झूलोत्सव में नागपंचमी पर नागलोक की अद्भुत झांकी के दर्शन हुए। भक्तों की भीड़ ने झांकी के दर्शन करते हुए झांकी दर्शन की सराहना की।
मैनेजिंग ट्रस्टी पवनकुमार पोद्दार ने बताया कि बुधवार को बर्फ से निर्मित गणेश टेकड़ी व महाराष्ट्र के अष्टविनायक के दर्शन होंगे। दर्शन शाम 7 से 10 बजे तक होंगे।
सुबह 8 बजे मुख्य यजमान रुपेश अग्रवाल परिवार भगवान राधाकृष्ण का दुग्धाभिषेक करेंगे। यजमान गोपाल केयाल परिवार झूले पर विराजित लड्डूगोपाल का पूजन करेंगे।
कार्यक्रम की व्यवस्था में मुरारीलाल अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल, नारायण सारडा, गिरिराज बियानी, गोविन्द बाहेती, उमेश महेश्वरी, सुनील गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, हेमंत मालपानी, रेखा जोशी, मिताली जोशी, मधु राठौर, संतोष पुनयानी, रौशनी जुनेजा, सुनीता अग्रवाल, उर्मिला झाम सहित अन्य कर रहे हैं।




