spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नशे के अवैध कारोबार पर एनसीबी का वार, 50 करोड़ की ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार

बेंगलुरु :- कर्नाटक में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) बंगलूरू जोनल यूनिट ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 50 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक श्रीलंकाई नागरिक भी है। बरामद ड्रग्स में 45.4 किलोग्राम हाइड्रो गांजा और छह किलोग्राम साइलोसाइबिन मशरूम शामिल है। एनसीबी की तरफ से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि यह बरामदगी 9 अक्तूबर को हुई। एजेंसी को थाईलैंड से हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी में शामिल ड्रग कार्टेल के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी अधिकारियों ने कोलंबो से आने वाले दो यात्रियों को रोका और 31.4 किलोग्राम हाइड्रो गांजा और चार किलोग्राम साइलोसाइबिन मशरूम बरामद किया। पूछताछ के दौरान उनके श्रीलंकाई हैंडलर की पहचान हुई। उसे भी पकड़ लिया गया, जो बाद में 14 किलोग्राम हाइड्रो गांजा और दो किलोग्राम साइलोसाइबिन मशरूम लेकर आया था। एनसीबी के अनुसार, ड्रग्स को लगभग 250 खाद्य डिब्बों में सावधानीपूर्वक छिपाया गया था और वैक्यूम सील करके सील किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शहर में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स बरामद की हैं। इस ऑपरेशन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। बरामद ड्रग्स में एमडीएमए, कोकीन और हेरोइन जैसी प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए हैं।

एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, ये ड्रग्स बेंगलुरु से अन्य राज्यों में भेजी जा रही थीं। एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Popular Articles