spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कई जगहों पर NIA की छापेमारी

– हथियार और ग्रेनेड बरामदगी मामले में जांच तेज  

नई दिल्ली :- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कई जगहों पर छापेमारी की. यह मामला आतंकी साजिश से जुड़ा है. अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई एक आतंकवादी साजिश की जांच के तहत की गई है, जिसमें साल 2024 में दो लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने से हड़कंप मच गया था. जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे काम कर रहे लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हुई है.

एनआईए की टीम ने पुंछ जिले के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चलाया. अधिकारियों के अनुसार छापेमारी खास तौर पर मोहल्ला खोरीनार और हरि-सुरनकोट इलाके में की गई. इन स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों और आतंक से जुड़े लिंक की जांच के लिए कई घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई. जांच एजेंसी का मकसद इस मामले से जुड़े संभावित नेटवर्क और सहयोगियों का पता लगाना है. यह कार्रवाई उस मामले से जुड़ी है जिसमें 2024 में सीमा से सटे पुंछ जिले में दो लोगों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे. सुरक्षा एजेंसियों ने उस समय एक पिस्टल और दो ग्रेनेड बरामद किए थे. इस बरामदगी के बाद जांच एजेंसियों को शक हुआ कि इसके पीछे किसी बड़े आतंकी नेटवर्क की साजिश हो सकती है. इसी आधार पर एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी.

Popular Articles