spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अब नागपुर शहर में एआई आधारित वृक्ष जानकारी होगी संकलित  

नागपुर :- शहर में पर्यावरण संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर वृक्षों के स्वास्थ्य की कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से जानकारी संकलन का अभियान आरंभ हुआ है। इस प्रक्रिया में शहर के वृक्षों की वर्तमान स्थिति की संपूर्ण जानकारी को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और एलआईडीआर अत्याधुनिक तकनीक से संकलन किया जाएगा। एआई आधारित स्मार्ट वृक्ष मूल्यांकन पायलट प्रोजेक्ट का महापौर नीता ठाकरे के हस्ते बुधवार को दीक्षाभूमी परिसर में शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानपरिषद सदस्य संजय भेंडे, विधायक प्रवीण दटके, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन, एमआयएमचे गुट नेता शकील पटेल, पूर्व विधायक अनिल सोले समेत अन्य उपस्थित थे। ट्रीकोटेक आरबोरीकल्चर सोल्युशन के संयोजक वैभव राजे ने बताया कि प्रोजेक्ट में प्रायोगिक रूप में शहर के 5 हजार वृक्षांे की वर्तमान स्थिति को लेकर जानकारी को संकलित करेन के संदर्भ में पूरी जानकारी दी। लोकार्पण के दौरान महापौर नीता ठाकरे ने ट्रीकोटेक आरबोरीकल्चर सोल्युशन ग्रीन हिल कंपनी के वाहन में सवार होकर संपूर्ण जानकारी ली।

एआय और एलआईडीएआर आधारित स्मार्ट वृक्ष मूल्यांकन पायलट प्रोजेक्ट में अत्याधुनिक तकनीक की सहायता से शहरी क्षेत्र में वृक्षों के संवर्धन और व्यवस्थापन करने में सुविधा होगी। मुंबई महानगरपालिका से वांद्रे और बोरिवली इलाके में पथदर्शी प्रकल्प आरंभ किया गया है। वाहन के साथ निर्धारित स्थान पर प्रत्येक वृक्ष का निरीक्षण कर उंचाई, तने की घनता और प्रजाति की संपूर्ण जानकारी को संकलित किया जा सकेगा। इतना ही नहीं रास्ते के किनारे के सभी वृक्षों की एक त्रिमितीय को डिजिटल मॉडेल के रूप में भी तैयार किया जा सकेगा। इस जानकारी के आधार पर वृक्ष के स्वास्थ्य, आयु सीमा समेत संभावित रूप से गिरने को लेकर भी संभावना को चिन्हित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में लक्ष्मीनगर जोन की सभापति तारा (लक्ष्मी) यादव, स्थापत्य व विशेष प्रकल्प विशेष समिति सभापति अश्विनी जिचकार, जलप्रदाय विशेष समिति उपसभापति विजय झलके, नगरसेवक लखन येरावार, विजय होले, नगरसेवक अमोल शामकुले, नगरसेवक विनय दाणी, माया हाडे, वर्षा चौधरी, नगरसेवक मनोज साबले, सुनील दांडेकर,समेत ट्रीकोटेक आरबोरीकल्चर सोल्युशन के संयोजक वैभव राजे, नानाजी देशमुख प्रतिष्ठान के संजय पांडे, ग्रीन विजील फाऊंडेशन के कौस्तव चॅटर्जी, उपायुक्त गणेश राठोड, वृक्ष संवर्धक अमोल चौरपगार, सहायक आयुक्त धनंजय जाधव, जोन स्वच्छता अधिकारी ऋषिकेश इंगले समेत अन्य उपस्थित थे।

Popular Articles