नागपुर १९ : श्री रामदेव बाबा सेवक संघ, देशपांडे नगर की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 111 फुट की दिव्य ध्वजायात्रा का भव्य आयोजन भादवा सुदी दूज के दिन कलयुग के अवतारी श्री रामदेव बाबा के अवतरण दिवस पर रविवार, 24 अगस्त को धूमधाम से किया जा रहा है। इस दिव्य ध्वजायात्रा की तैयारी के लिए हिवरीनगर के माहेश्वरी भवन में सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समाजसेवी रामअवतार तोतला ने की। ध्वजायात्रा की सभा में 39 सहयोगी संस्थाएं जुड़ी हैं।
संघ ने जानकारी दी कि यह ध्वजायात्रा 24 अगस्त को सुबह 7 बजे देशपांडे लेआउट स्थित श्री हनुमान- रामदेव बाबा मंदिर से निकलकर कर काटोल रोड स्थित टेकडी श्री रामदेव बाबा मंदिर पहुंचेगी। मार्ग पर जगह जगह यात्रा का स्वागत भक्त परिवार करेंगे। सभी रामदेव बाबा के भक्तों से संपूर्ण परिवार व मित्रों के साथ यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। सभा में विविध संस्थाओं के पदाधिकारी एवं भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व अपने सुझाव दिए। सभा का संचालन व प्रस्तावित गिरीश मूंदड़ा ने रखा। यात्रा की रूपरेखा व तैयारी की जानकारी हरीश राठी ने दी। आभार प्रदर्शन अश्विनी शर्मा ने किया।




