नागपूर :- विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स द्वारा तहसील कार्यालय नागपुर शहर के सहयोग से रविवार दि. 21 सिंतबर 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक गुरूद्वारा, श्री गुरू हरगोविंद साहिब, दिपक नगर, हरगोंविद नगर, कामगार नगर चैक से अंदर की ओर, उत्तर नागपुर, नागपुर-440026 में व्यापारियों एवं आम जनता के लिए समस्त शासकीय योजनाओं के कार्ड बनाने का शिविर का आयोजित किया गया है।
इस शिविर में आधार कार्ड वोटर कार्ड, इन्कम सर्टिफिकेट, नान क्रिमिनल सर्टिफिकेट, मोलकरीन कार्ड, 33% आरक्षण सर्टिफिकेट (ओपन केटैगिरी), E.W.S. प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कामगार कार्ड, रहिवासी दाखला, डोमोसाईल सर्टिफिकेट, स्कॉलरशिप, संजय गांधी निराधार योजना कार्ड, राजपत्र, कास्ट सर्टिफिकेट, कास्ट वेलेडिटी सर्टिफिकेट, ज्येष्ठ नागरिक कार्ड, सिटी सर्वे, RTO के दस्तावेज, आदि अन्य शासकीय कार्ड बनाये जायेंगे। शहर के किसी भी क्षेत्र के व्यापारी व नागरिक इस शिविर का लाभ ले सकते है।
Che के अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा, सचिव सचिन पुनियानी, चेबर के सहसचिव राजवंतपाल सिंग तुली व चेबर की शासकीय योजना उपसमिती के संयोजक राकेश गांधी ने कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों व्यापार संगठनों के अध्यक्ष/सचिव/सगंठन प्रतिनिधियों, चेंबर के सदस्यों एवं समस्त नागरिकों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर मे उपस्थित होकर समस्त शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का निवेदन किया है।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सहसचिव शब्बार शाकिर ने दी।




