Home Latest News पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे 15० पार

पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे 15० पार

0
39

– देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा

 नागपुर :- ईरान-अमेरिका के बीच शुरू युद्ध के कारण दुनिया भर में ईंधन की कीमतों में आग लगी हुई है. वहीं इसका असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है. पिछले 14 दिनों में देश में ईंधन के दामों में बढ़ोतरी औसतन सात रूपये से ज्यादा की वृद्धि हुई है. बढ़ते दामों के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता विजय वडेट्टीवार ने बड़ा दावा किया है. वडेट्टीवार कहा कि, जिस तरह की परिस्थिति बनी हुई उससे दूर नहीं जब देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन जाएगी. यही नहीं कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि, आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत 17० और डीजल 15० के पार पहुंच जाएगी. वहीं एसआईआर के सवाल पर वडेट्टीवार ने विवादित बयान देते हुए चुनाव आयोग को भाजपा का दलाल बता दिया.

गुरुवार को नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान वडेट्टीवार ने भाजपा और मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और ईंधन संकट की स्थिति पर तीखा हमला बोला. वडेट्टीवार ने कहा, देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और आर्थिक अस्थिरता से आम नागरिक परेशान हैं, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार धार्मिक ध्रुवीकरण और इवेंटबाजी के जरिए जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटका रही है.

वडेट्टीवार ने कहा कि, आने वाले डेढ़ महीने में पेट्रोल के दाम 17० रुपये और डीजल के दाम 15० रुपये तक पहुंच सकते हैं. जिस तरह से देश चलाया जा रहा है, उससे साफ दिखाई दे रहा है कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है. मध्यमवर्ग, किसान और आम आदमी पूरी तरह पिस रहा है. उन्होंने कहा कि, सरकार जनता को बचाने नहीं बल्कि मारने के लिए आई है.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, अगर ईंधन की कोई कमी नहीं है, जैसा कि सरकार और भाजपा नेता दावा कर रहे हैं, तो कई जगहों पर आरसी बुक देखकर ही डीजल क्यों दिया जा रहा है? किसान को खेती के लिए ट्रैक्टर चलाने हेतु भी आरसी बुक दिखानी पड़ रही है, इससे साफ है कि स्थिति गंभीर है.

वडेट्टीवार ने आगे कहा कि, देश में आने वाले समय में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, फिलहाल अपने पैसे सुरक्षित रखें और बड़ी निवेश योजनाओं से बचें, क्योंकि भविष्य में आर्थिक संकट और गहरा सकता है.

उन्होंने कहा कि, बैंकों की स्थिति चिंताजनक है और रिजर्व बैंक का पैसा भी सरकार अपनी संपत्ति की तरह इस्तेमाल कर रही है. वहीं एयर इंडिया समेत कई विमान कंपनियों की उड़ानें कम हो रही हैं. नागपुर से भी कुछ सेवाएं बंद होने की आशंका है. उनके मुताबिक यह ईंधन संकट और आर्थिक अस्थिरता के संकेत हैं.

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर भी वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि, मनोज जरांगे पाटिल लगातार आंदोलन कर रहे हैं. सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, लेकिन अमल नहीं कर रही. वे मराठा समाज के मुद्दे के लिए लड़ रहे हैं और हम ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए लड़ेंगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार का खजाना खाली हो चुका है और अब बांटने के लिए कुछ बचा नहीं है. ओबीसी वर्ग को आरक्षण में पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि, 85 प्रतिशत आबादी को 5० प्रतिशत आरक्षण और 15 प्रतिशत आबादी को भी 5० प्रतिशत आरक्षण देने जैसी स्थिति बनाई जा रही है. ऐसे में आखिर किसके हिस्से में क्या आएगा, यह बड़ा सवाल है.