spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पूर्व विधायक रेड्डी द्वारा देवलापार में वृक्षारोपण

सचिन चौरसिया, प्रतिनिधी 

रामटेक :- विश्व पर्यावरण दिन के अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी, रामटेक द्वारा मंगलवार को देवलापार स्थित बेलदा रोड में पूर्व विधायक मल्लिकार्जुन रेड्डी की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन ने पर्यावरण के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। इन चुनौतियों से पार पाने के लिए, वृक्षारोपण करणे की आवश्यकता है। इसलिए सभी ने कम से कम एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने की आवश्यकता है । कार्यक्रम में भाजपा मंडल देवलापार अध्यक्ष राज हरणे, ग्राम पंचायत देवलापार की सरपंच सारिका उइके, हेमंत जैन, सुंदरलाल ताकोत, रोशन भट्टी, मनीष पारखी, मोनू गुप्ता, नवीन धमेजा, वसंत कोकाटे, नूरा भाई, चव्हाण आपादी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.