spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

AITA सुपर सीरीज में प्रणव का शानदार प्रदर्शन

– डबल्स में जीता खिताब, सिंगल्स में रनर-अप

नागपुर :-  गुवाहाटी में आयोजित एआईटीए (आईटा) सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में प्रणव गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। अंडर-14 बॉयज सिंगल्स के फाइनल में प्रणव को निब्रास हुसैन के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-6, 6-0, 6-6 (टाई-ब्रेक 4-7) से हार का सामना करना पड़ा। इस शानदार प्रदर्शन के साथ प्रणव ने टूर्नामेंट में रनर-अप का स्थान हासिल किया।

वहीं, डबल्स में प्रणव ने निब्रास हुसैन के साथ जोड़ी बनाकर शानदार वापसी की और अंडर-16 बॉयज डबल्स का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में प्रणव-निब्रास की जोड़ी ने हरिश बंसल और प्रियदर्शन प्रधान की जोड़ी को 7-5, 6-4 से मात दी। ऑल आसाम टेनिस एसोसिएशन गुवाहाटी (असम) में हुए इस टूर्नामेंट में प्रणव गायकवाड़ के प्रदर्शन ने उनकी खेल प्रतिभा और जुझारूपन की शानदार झलक पेश की। सिंगल्स में रनर-अप और डबल्स में विजेता बनकर उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.