spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

55 रुपये तक बढ़े प्रति पैकेट के दाम

– अब महंगा हो जाएगा शराब व सिगरेट पीना

– अभी नई एमआरपी नहीं की घोषित

नई दिल्ली :- अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लागू होने के बाद रविवार से सिगरेट के दाम में प्रति 10 सिगरेट के पैकट पर न्यूनतम 22 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है. वितरकों के अनुसार, 76 मिमी लंबाई वाली प्रीमियम सिगरेट अब ब्रांड के हिसाब से 10 सिगरेट के पैकट पर 50 से 55 रुपये तक महंगी हो गई हैं.

हालांकि कंपनियों ने अभी नई अधिकतम खुदरा कीमत घोषित नहीं की है, लेकिन वितरक पुराने स्टॉक की बिलिंग खुदरा विक्रेताओं को 40 प्रतिशत जीएसटी के साथ कर रहे हैं. वहीं शराब पर लगने वाला टैक्स राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन बजट में टैक्स कलेक्शन और अन्य शुल्कों से जुड़े फैसलों का असर इसकी कीमत पर पड़ता है. इसके अलावा राज्यों द्वारा एक्साइज ड्यूटी में बदलाव किए जाने की संभावना भी रहती है, जिससे खुदरा दाम बढ़ जाते हैं अगर सीधे शब्दों में समझें तो 1000 रुपये की शराब की बोतल अब हर राज्य में एक जैसी कीमत पर नहीं मिलेगी. टैक्स और एक्साइज ड्यूटी राज्य सरकारें तय करती हैं, इसलिए कहीं 50 से 100 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है, तो कहीं इससे ज्यादा भी. यानी जो बोतल पहले 1000 में मिलती थी, वह अब लगभग 1050 से 1100 या उससे अधिक कीमत पर बिक सकती है.

Popular Articles