spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

“भरतवाडा के ओपन स्पेस पर अवैध कब्जे का विरोध तेज़”

“प्रभाग 04 धरम नगर, भरतवाडा के ओपन स्पेस पर हो रहे अवैध कब्जे का नागरिकों ने किया विरोध – नगरसेविका मनीषा अतकरे ने दी चेतावनी: यदि पुलिस और ना.सु.प्र. ने कार्रवाई नहीं की, तो होगा बड़ा आंदोलन” 
नागपुर 27 : प्रभाग 04 कुसुम सोसायटी, धरम नगर, भरतवाडा (खसरा क्र. 23/2) में सोसायटी मालिक शंकर घारपेंडे ने वर्ष 2004 में लेआउट डालकर माध्यम वर्गीय लोगों को भूखंड बेचे। उस समय नागपुर सुधार प्रण्यास (ना.सु.प्र.) के नियमों के अनुसार लेआउट के नक्शे में 10,000 वर्गफुट जगह सार्वजनिक उपयोग (PU Land – Public Utility Land) के लिए छोड़ी गई थी। इस जमीन का उपयोग सोसायटी के नागरिकों द्वारा किया जाना था।सभी निवासियों ने वहाँ अपने-अपने मकान बना लिए, और लगभग 20 वर्ष पूर्व स्थानीय नागरिकों ने उस ओपन स्पेस में भगवान शंकर का मंदिर भी बनाया। शेष बची जगह खुली रखी गई। बाद में सोसायटी मालिक ने इस 10,000 वर्गफुट में से 5,500 वर्गफुट जगह बेच दी, लेकिन नागरिकों ने शांति बनाए रखी और कोई आपत्ति नहीं की। मार्च 2025 में सोसायटी मालिक द्वारा शेष बची 4,500 वर्गफुट में से 1,200 वर्गफुट एकनाथ फलके नामक व्यक्ति को बेचने की जानकारी स्थानीय नागरिकों को लगी। इस संबंध में नागरिकों ने नगरसेविका मनीषा अतकरे को सूचना दी।

मार्च 2025 में नगरसेविका मनीषा अतकरे ने सोसायटी के सभी 140 मकानधारकों को साथ लेकर कळमना पुलिस स्टेशन में पुलिस निरीक्षक प्रवीण काळे तथा पूर्व नागपुर विधायक कृष्णा खोपडे को संपूर्ण जानकारी देकर लिखित निवेदन प्रस्तुत किया। विधायक खोपडे ने तत्काल पुलिस विभाग व ना.सु.प्र. को कार्रवाई करने के निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सार्वजनिक उपयोग की यह जमीन नागरिकों के लिए ही सुरक्षित रहे।

दिनांक 26 जून 2025 को एकनाथ फलके 4 गाड़ियों में लगभग 30-40 लोगों को लेकर PU लैंड (मंदिर की जगह) पर जबरन कब्जा करने आ पहुंचे। जब स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो उन्हें धमकाया गया। महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना नगरसेविका मनीषा अतकरे को दी। नगरसेविका मौके पर तुरंत पहुंचीं, जहाँ फलके और उनके साथियों से तीखी बहस हुई। नगरसेविका ने स्पष्ट कहा कि यह जमीन नागरिकों की है और इस पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके पश्चात नगरसेविका ने विधायक कृष्णा खोपडे और PI प्रवीण काळे को पूरी जानकारी दी। PI काळे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी अवैध लोगों को वहां से हटवाया और नागरिकों को राहत दी। साथ ही, एकनाथ फलके और उनके साथियों पर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटना न हो इसका आश्वासन दिया गया।

आज पुनः सभी सोसायटी निवासी नगरसेविका मनीषा अतकरे के नेतृत्व में विधायक कृष्णा खोपडे को निवेदन देने पहुँचे। उन्होंने आग्रह किया कि उक्त जमीन को नागरिकों के उपयोग हेतु सुरक्षित रखा जाए। विधायक खोपडे ने ना.सु.प्र. के पूर्व विभागीय आयुक्त  राठौड़ को निर्देशित किया कि वे स्थल निरीक्षण कर नागरिकों को राहत प्रदान करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप  नगरसेविका  मनीषा अतकरे, भाजपा प्रभाग अध्यक्ष शैलेश साहू, पूर्व नागपुर पारडी मंडल महामंत्री रामदास साहू, महिला महामंत्री वर्षा चानोरे, राजेंद्र राजपूत, दिनेश दिगरसे, सेवक रिनायात, और समस्त सोसायटी निवासी व महिला शक्ति से उपस्थित थे ।

Popular Articles