spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

राहुल गांधी ने मृतक युवक के परिवार से की बात

– इंसाफ दिलाने का लिया संकल्प

नई दिल्ली :- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। हालांकि, जब उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में एक दलित के साथ हुए अमानवीय कृत्य की जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। कांग्रेस पार्टी की मीडिया विंग के प्रमुख पवन खेड़ा ने इस संबंध में रविवार रात करीब 10 बजे जानकारी साझा की। अपने एक्स हैंडल पर खेड़ा ने लिखा, रायबरेली में एक दलित युवक की लिंचिंग की भयावह घटना हृदयविदारक और आक्रोशित करने वाली है। जब युवक को लाठियों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा जा रहा था, युवक को अपने अंतिम क्षणों में आखिरी उम्मीद राहुल गांधी की याद आई। पवन खेड़ा ने एक्स पर रात 10.02 बजे लिखे इस एक्स पोस्ट में आगे बताया कि संसद में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाले और वहां के लोगों को अपना परिवार मानने वाले राहुल गांधी के लिए यह त्रासदी बेहद दर्दनाक है। बकौल पवन खेड़ा, राहुल गांधी ने मृतक के पिता और भाई से व्यक्तिगत रूप से बात की है और इस असहनीय दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।

Popular Articles