Wednesday, April 29, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बिस्किट कारखाने पर छापा

– 9 बाल श्रमिक मुक्त संचालक समेत 4 पर मामला दर्ज

नागपुर :- बूटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बिस्किट कारखाने पर सोमवार को बाल संरक्षण दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया. इनमें 4 लड़कियां और 5 लड़के शामिल हैं. पुलिस ने कारखाने के संचालक सहित 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

खतरनाक मशीनों पर कराया जा रहा था काम : जानकारी के अनुसार ‘नारायणा बिस्किट’ कारखाने में नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भलावी ने की थी. जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए जिसमें बच्चों से भारी और खतरनाक मशीनों पर काम लिया जा रहा था. रसायन युक्त वातावरण में काम करने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना हुआ था. अन्य राज्यों से बच्चों को लाकर यहां काम पर लगाया गया था.

यह कार्रवाई जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील मेसरे के मार्गदर्शन में बूटीबोरी पुलिस के सहयोग से की गई. टीम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठान, उपनिरीक्षक विठ्ठल मोरे, चाइल्ड लाइन की पूजा कांबले, मेघा पाटिल और अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे. मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.