spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

25,000 रुपये डम्पर चल रहे रेत के भाव

– महंगी रेत और लोहे ने बढ़ाया लोगों का टेंशन

नागपुर :- घर बनाने वालों का रेत, लोहे के साथ ही सीमेंट ने टेंशन बढ़ा दिया है. 400 फुट का रेत का डम्पर 1,000 रुपये बढ़कर 25,000 रुपये पर पहुंच गया. सप्ताहभर पहले तक जिस सीमेंट के भाव 300 रुपये प्रति बैग चल रहे थे, वे 320 रुपये पर पहुंच गये हैं. लोहा भी इस समय 56 से 58 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. गृह निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों के चलते लोगों का बजट बिगड़ गया है.

घर बनाना पड़ रहा महंगा : व्यापारियों के अनुसार गृह निर्माण सामग्री के बढ़े भावों के कारण आम लोगों को गृह निर्माण कराना काफी महंगा साबित हो रहा है. वहीं अन्य राज्यों में सीमेंट के यहां से अधिक भाव मिलने के चलते यहां की कंपनियां आंध्र प्रदेश के साथ अन्य स्थानों पर अपना माल वहां पलटा देती हैं. इस पर सरकार को नजर रखनी चाहिए. वहीं भट्ठों की ईंटों के मुकाबले राउंडअप ईंटों की कीमतें अधिक हैं. इनमें भट्टे वाली ईंट 6,000 रुपये व राउंड वाली ईंटों की कीमत 7,000 रुपये चल रही है.

Popular Articles