spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सीसीटीवी फुटेज ने खोले लैपटॉप चोरी के राज

– पुलिस ने किया सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार

नागपुर :- सीताबर्डी पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया करीब 15 हजार रुपये मूल्य का लैपटॉप बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई की दोपहर 2.15 बजे से 14 जुलाई की रात 11 बजे के बीच व्हीआईपी रोड, धरमपेठ स्थित फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग के कार्यालय से लैपटॉप चोरी हुआ था। संस्थान के सहायक व्यवस्थापक प्रतापनगर निवासी प्रशांत मधुकरराव नाखले (50) ने सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कार्यालय का एक क्लर्क काम खत्म करने के बाद कंपनी का लैपटॉप केबिन की टेबल पर छोड़कर घर चला गया था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान चोरी में संस्थान में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत सचिन सुरेशराव रावणकर (33), मूल निवासी चिखल सावंगी, तहसील मोर्शी, जिला अमरावती और वर्तमान निवासी कर्नलबाग, गणेशपेठ, नागपुर की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गया लैपटॉप बरामद कर लिया। मामले की आगे की जांच सीताबर्डी पुलिस कर रही है।

Popular Articles