Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

– राकां एपी के नेता गमे पर FIR दर्ज

– पुलगांव पुलिस कर रही जांच

वर्धा :- जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी दिवाकर गमे (78) के खिलाफ पुलगांव पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उन्होंने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई वर्षों तक अशोभनीय व्यवहार किया. मामले के उजागर होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि दिवाकर गमे की हिंगनघाट तहसील में एक शैक्षणिक संस्था है. वे कई वर्षों से अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में संगठन के विदर्भ अध्यक्ष हैं. इसके अलावा वे महाज्योती के पूर्व संचालक भी रह चुके हैं. जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनका बड़ा नाम माना जाता है. ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति पर लगे आरोपों के कारण प्रकरण को लेकर असंतोष व्यक्त किया जा रहा है. पुलगांव पुलिस स्टेशन में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने हिंगनघाट के मारोती वार्ड निवासी दिवाकर गमे के खिलाफ पॉक्सो और विनयभंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. शनिवार को उन्हें हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. वंदना कारखेले कर रही हैं.

मोबाइल में मिले अश्लील संदेश

आरोपी की हरकतों से तंग आकर पिछले कुछ महीनों से पीड़िता ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी.

इसके बावजूद आरोपी उसे बार-बार फोन करता और मोबाइल पर अश्लील संदेश व वीडियो भेजता था.

किया है, जिसमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की जानकारी सामने आई है. पीड़िता ने पुलिस के समक्ष कई गंभीर खुलासे किए हैं. पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र कर आगे की जांच कर रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com