spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

शादी का झांसा देकर छात्रा सहित दो युवतियों से बलात्कार

नागपुर :- शादी का झांसा देकर छात्रा सहित दो युवतियों से बलात्कार किया गया है. 20 वर्षीय छात्रा की तीन माह पहले अशरफ नूर आलम अंसारी (23) कामठी से पहचान हुई. मुलाकात – करने के दौरान अशरफ ने छात्रा से प्रेमसंबंध रखने की इच्छा जताई. छात्रा के हामी भरने पर उसने शादी करने का वादा किया. छात्रा को नाका नंबर-दो की ओयो होटल में ले गया. वहां शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद यह क्रम चल निकला. बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. छात्रा ने यशोधरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इसी तरह 22 वर्षीय युवती हुड़केश्वर की निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करती थी. इसी कंपनी में आरोपी सुमित देवचंद भजनकर (25) पंचखेडी, कुही भी काम करता था. यहां दोनों की दोस्ती हुई. बाद में दोनों के प्रेमसंबंध हो गए. 14 अप्रैल 2024 को शादी का झांसा देकर सुमित ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए. बाद में जब भी मौका मिलता हमबिस्तर होने लगा. युवती के शादी करने के लिए पूछने पर उसने इनकार कर दिया. युवती ने वेलतुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हुड़केश्वर पुलिस को स्थानांतरित कर दी.

युवती और महिला से छेड़खानी

नागपुर युवती और महिला से छेड़खानी की गई है. 21 वर्षीय युवती की 2022 में वृक्ष दीपक वासनिक (21) सुमठाणा, भद्रावती से दोस्ती हुई थी. बाद में दोनों के प्रेमसंबंध हो गए. 15 मई को वृक्ष ने छात्रा के फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए. वह अलग-अलग मोबाइल नंबर से छात्रा को फोन करके जान से मारने की धमकी देने लगा. उसके बर्ताव से छात्रा को लज्जा निर्माण हो गई. उसकी शिकायत पर सोनेगांव पुलिस ने वृक्ष के खिलाफ छेड़खानी तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इसी तरह 26 वर्षीय विवाहिता अपने घर के सामने खड़ी थी. आरोपी 30 वर्षीय सोनू दाद उर्फ खेडी वहां आया. वह गालियां देकर अश्लील कृत्य करने लगा. महिला ने यशोधरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.