spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

साई की साउथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

एक महीने के अंदर ही साई पल्लवी की दूसरी फिल्म रिलीज हुई है. इसका नाम ऑपरेशन मोल है जिसे ओम चैप्टर 1 के नाम से भी जाना जा रहा है. फिल्म काफी शानदार कलेक्शन कर रही है. 3 दिन में ही इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म में एक बार फिर से साई पल्लवी के अभिनय का जलवा देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि रामायण जैसी भारी-भरकम मूवी के आगे आखिर साई पल्लवी की ऑपरेशन मोल ने कितने कमा लिए हैं और इसे आने वाले समय में अपना बजट रिकवर करने के लिए कितने कमाने होंगे.

ओम चैप्टर 1 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 3 दिन में नेट कलेक्शन के मामले में 50.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं इस फिल्म का 3 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 58.30 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 3 दिन में 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का 3 दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 85.30 करोड़ रुपये का हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का अनुमानित बजट 135 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म की ये कमाई शानदार है और आने वाले वीकेंड तक ये मूवी आसानी से अपना बजट रिकवर कर ले जाएगी.

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस साई पल्लवी की पैन वर्ल्ड फिल्म रामायण दुनियाभर में धूम मचा रही है. इस फिल्म ने 18 दिनों में 1700 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ उनकी साउथ फिल्म ओम चैप्टर 1 ने भी अच्छा कलेक्शन किया है. ऐसा बहुत रेयर देखने को मिलता है कि किसी कलाकार की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराएं. लेकिन इस दौरान इससे भी रेयर बात ये होती है कि अगर वो दोनों ही फिल्में चल जाएं. फिलहाल तो साई पल्लवी की पांचों उंगलियां घी में नजर आ रही हैं. जहां एक तरफ उनकी फिल्म दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं वहीं उसके सामने उनकी साउथ की फिल्म भी अपने बजट के अनुरूप अच्छी कमाई करने में सफल रही है.

Popular Articles