नागपुर :- विजयादशमी के पावन अवसर पर नागपुर ग्रामीण पुलिस मुख्यालय में शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्रपूजन कर पर्व उत्साह के साथ मनाया।
कार्यक्रम में नागपुर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के अपने परिवारों के साथ उपस्थित थे। इनके अलावा पुलिस उपअधीक्षक (गृह) पूजा गायकवाड, नागपुर ग्रामीण जिले के सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी तथा पुलिस मुख्यालय के राखीव पुलिस निरीक्षक संजय क्षीरसागर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।








