Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

रास्ते में बीमार पड़े पिता को देख फेर लिया था मुंह, कभी राम गोपाल वर्मा की फिल्मों की जान थी ये हसीना

Cinema Ka Flashback: मां-बाप बच्चों की दुनिया होते है। वह अपने जीवन को बच्चों के नाम कर देते हैं। लेकिन बारी उन्हें उनका प्यार और साथ वापिस करने की आती है, तो अक्सर सफलता में चूर बच्चे उनसे मुंह फेर लेते हैं। कुछ ऐसा ही किया था बॉलीवुड में आई एक हसीना ने, जिनका नाम है अंतरा माली। अपने पिता को यूं ही रास्ते में देख उन्होंने उनकी मदद तक नहीं की। इसे लेकर सलमान खान ने उनकी आलोचना तक की थी।

बॉलीवुड ग्लैमर, स्टारडम और यादगार अभिनय के लिए जाना जाता है। लेकिन यह उतना ही दिल को दुखाने वाला और अधूरे सपनों से भरी दुनिया भी है। यहां हर किसी के सपने पूरे नहीं होते हैं। अंतरा माली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक ऐसी अभिनेत्री जिसने अपनी प्रतिभा और करिश्मा से आलोचकों तक का दिल जीत लिया था, लेकिन अंततः इंडस्ट्री से गायब हो गई। अक्सर उर्मिला मातोंडकर से तुलना की जाने वाली अंतरा का बॉलीवुड में सफ़र बड़ी उम्मीदों के साथ शुरू हुआ था।

फेमस फ़ोटोग्राफ़र जगदीश माली की बेटी अंतरा ने 1988 में “ढूंढते रह जाओगे” फ़िल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी दमदार एक्टिंग और प्रभावशाली प्रसेंस ने लोकप्रिय निर्देशक राम गोपाल वर्मा का ध्यान तुरंत अपनी ओर आकर्षित कर लिया। वह अंतरा के साथ काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए थे।

उनकी क्षमता को पहचानते हुए, राम गोपाल वर्मा ने अंतरा को कई फेमस फिल्मों में शामिल किया। उनके निर्देशन में बनी उनकी फ़िल्मों में प्रेम कथा (तेलुगु), मस्त (1999), रोड (2002), कंपनी (2002), जिसमें उन्होंने अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाई, डरना मना है (2003) और अभिषेक बच्चन के साथ नाच (2004) शामिल हैं।

इनमें से, “मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं” में उनका अभिनय सबको बहुत पसंद आया था। यह फिल्म माधुरी को एक ट्रिब्यूट था। आलोचकों की प्रशंसा पाने के बावजूद, फ़िल्म को उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो पाई थी। राम गोपाल वर्मा की हेल्प के बाद भी अंतरा को लगातार फिल्मों में असफलता मिली।

एक्ट्रेस के कई प्रोजेक्ट्स बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और 2010 आते-आते उन्होंने लाइमलाइट से दूर होने का फैसला कर लिया। उनके जाने से फैंस और इंडस्ट्री के जानकार हैरान रह गए कि इतनी प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने अचानक बॉलीवुड को बाय कैसे बोल दिया। इसके बाद वह सीधा विवादों के चलते खबरों में छा गईं।

2013 में, अंतरा तब विवादों में घिर गईं जब अभिनेत्री मिंक बरार ने उन पर अपने पिता जगदीश माली को वर्सोवा की सड़कों पर बेसुध हालत में पाकर भी उन्हें छोड़ने देने का गंभीर आरोप लगाया। उस समय, अंतरा गर्भवती थीं और उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पिता का कभी-कभार होने वाला बेसुधपन डायबटीज के कारण था, किसी मानसिक बीमारी के कारण नहीं। उन्होंने मिंक पर इस स्थिति का इस्तेमाल प्रचार के लिए करने का आरोप भी लगाया। इस बीच कुछ महीनों बाद जगदीश माली का निधन हो गया था।

उनके निधन के बाद सलमान खान ने उस समय एक्ट्रेस की आलोचना करते हुए एक बयान जारी किया था। सलमान ने कहा था कि आपके पिता सड़क पर अर्ध-नग्न अवस्था में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और आप कह रहे हैं कि उन्हें मदद की ज़रूरत नहीं है… तो फिर आप ही बताइए कि किसे मदद की ज़रूरत है?”

उन्होंने आगे कहा था कि “जब मुझे यह संदेश मिला, तो मैंने कुछ लोगों से संपर्क करने की कोशिश की। किसी की मदद करना आसान है। फ़ोटोग्राफ़र के बारे में बात करते हुए, सलमान ने कहा था कि जगदीश माली एक बहुत बड़े फ़ोटोग्राफ़र थे। हमें उनके साथ फ़ोटोशूट करवाने के लिए काफ़ी मशक्कत करनी पड़ती थी।

इंडस्ट्री छोड़ने के बाद से, अंतरा लाइम लाइट से दूर ही रही हैं। वह इंटरव्यू और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कभी नजर नहीं आईं। उनका फ़िल्मी करियर भले ही छोटा रहा, लेकिन उनके अभिनय यादगार रहे हैं और उन्हें बॉलीवुड की सबसे होनहार प्रतिभाओं में से एक के रूप में याद किया जाता है, जिनके सफर का अंत उम्मीद से परे था।

@credit/source: money control


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.