Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

दुबई से अंडरवियर में छुपाकर कर रहा था तस्करी

– कस्टम्स ने 96 लाख का सोना किया जब्त

दुबई से अहमदाबाद पहुंचे एक यात्री की चालाकी अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही पकड़ ली. कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर संदिग्ध यात्री को रोका और उसकी तलाशी ली. जब उसके पर्स और अंडरवियर की जांच की गई तो अधिकारी हैरान रह गए. आरोपी यात्री ने दोनों जगह 24 कैरेट सोना छुपा रखा था. जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है. आरोपी के खिलाफ कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत सोना जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी.

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कस्टम्स की नजरें किसी खास शख्स को ढूंढ रही थीं. दुबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-016 जैसे ही उतरी, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम सतर्क हो गई. पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर एक पुरुष यात्री पर पहले से ही शक था. जैसे ही वह आगमन क्षेत्र से बाहर निकलने लगा, अधिकारियों ने उसे रोक लिया. शुरुआती पूछताछ में वह सामान्य दिखने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसकी घबराहट बहुत कुछ बयान कर रही थी. इसके बाद उसकी गहन तलाशी का फैसला किया गया. तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके पॉकेट पर्स में कुछ संदिग्ध सामान मिला. जांच करने पर दो सोने के बिस्किट और एक कटा हुआ सोने का टुकड़ा बरामद हुआ. इनका कुल वजन 324.140 ग्राम था और शुद्धता 999.0 यानी 24 कैरेट पाई गई. बाजार में इनकी कीमत ₹51,73,274 आंकी गई. यात्री ने इन्हें बेहद चालाकी से छुपाया था ताकि सामान्य जांच में पकड़ा न जाए. लेकिन कस्टम्स की पैनी नजर से वह बच नहीं सका. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com