spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दिनदहाड़े सागवान की कटाई, क्या वन विभाग की मिलीभगत?

यासीन शेख, गोंदिया गोरेगांव :- गोरेगांव वन विभाग में आने वाले लिंबा वन परिक्षेत्र के तिल्ली जंगल में दिनांक 8 फरवरी की रात एक बड़े सांगवान पेड़ की कटाई की गई है जाभंडी मार्ग से कुछ ही दूरी पर इस पेड़ की कटाई की गई है परन्तु वन विभाग बेखबर है उल्लेखनीय यह है कि तेढा लिंबा वन परिक्षेत्र में अवैध तरीके से पेड़ों तस्करी वर्षों से होते आ रही है गोरेगांव वन विभाग की लापरवाहीयो से पेड़ तस्कर यहां सक्रिय हो गए हैं‌

जानकारी के अनुसार तिल्ली मोहगांव वन क्षेत्र निंबा/तेढा वन परिक्षेत्र का हिस्सा है नवेगांव नागजीरा व्याघ्र प्रकल्प इस जंगल से सटा हुआ है इस पूरे क्षेत्र में सागवान के पेड़ बड़े मात्रा में पाए जाते हैं जाभंडी मार्ग के दोनों ओर पड़ो की नर्सरी स्थित है उसी जगह से पेड़ों की कटाई होती है वन विभाग द्वारा पंचनामा कर केवल पिआर बनाया जाता है परन्तु आरोपी की तलाश नहीं की जाती है इस प्रकार की लापरवाहीयो से इस क्षेत्र में पेड़ तस्करी बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं दिनांक 8 फरवरी की रात मार्ग से 100 मीटर दूरी पर सागवान की चोरी की गई है उल्लेखनीय यह है कि लिंबा वन विभाग की टीम इस क्षेत्र में दिन रात सर्चिंग पर करती है परन्तु उसके बावजूद बड़े पैमाने पर सागवान चोरी हो रही है जिसके चलते वन विभाग की भूमिका संधेह के घेरे में है ।

इस बीच वन बीट वनकर्मी महेश चौहान ने बताया कि 9 फरवरी को सुबह उन्होंने जगह का पंचनामा किया है तथा कटे हुए पेड़ का पि.आर. तैयार किया गया है वहीं चोरी करने वाले तस्करों की तलाश जा रही है ।

Popular Articles