कामठी २२ :- कोल्हापुर जिले में आयोजित सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नागपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। इन विजेताओं में सेंट जोसेफ प्राइमरी स्कूल के छात्र दर्शल लोखंडे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई।
दर्शल ने 30 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया और तीनो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि से न केवल नागपुर जिले का मान बढ़ा, बल्कि अपने स्कूल और परिवार का नाम भी रोशन किया।
सेंट जोसेफ स्कूल की मुख्याध्यापिका सिस्टर सुशीला और स्कूल प्रबंधन ने दर्शल को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
दर्शल की सफलता के पीछे उनके कोच क्षितिज सिरिया, क्रीड़ा सचिव अमित ठाकुर का विशेष योगदान रहा। उन्होंने दर्शल को प्रतियोगिता की हर स्तर पर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया।




