spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज़: आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

– कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता पहुंचे हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुभेंदु अधिकारी के साथ आज कई अन्य विधायक भी मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे। खबर है कि संभावित मंत्रियों को फोन के जरिए सूचना दे दी गई है।

दिलीप घोष की एंट्री: चर्चा है कि दिग्गज नेता दिलीप घोष भी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। राजभवन और शुभेंदु अधिकारी के आवास के बाहर सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए एनडीए के कई बड़े चेहरे कोलकाता पहुंच चुके हैं। मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं:नई सरकार के शपथ लेते ही बंगाल में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी भी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने उन सभी प्रोजेक्ट्स की लिस्ट मांगी है जो पिछले 12 सालों से ममता बनर्जी सरकार के समय लंबित या अटके हुए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इन रुकी हुई योजनाओं को ट्रैक पर लाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मकसद यह है कि केंद्र की योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द बंगाल की जनता तक पहुंचे।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है। राज्य में पिछले 15 सालों से काबिज ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार का अंत हो गया है और भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

Popular Articles