Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

LPG जमाखारों पर राज्य सरकार सख्त

– 25 दिन में बुकिंग, 28वें दिन में डिलीवरी, गहराया संकट

नई दिल्ली :- देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत होने के बीच भारत पेट्रोलियम ने एक संदेश जारी किया है, जिसमें यह कहा गया है कि देश में एलपीजी सिलेंडर की राशनिंग होगी. इससे पहले सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की रिफिल के लिए 25 दिन का नियम लागू कर दिया था. इसके साथ ही सरकार ने बुधवार को कहा कि सिलेंडर बुकिंग होने के ढाई दिन बाद सिलेंडर की डिलीवरी होगी. इसका यह मतलब है कि पहले सिलेंडर रिफिल के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा. उसके बाद जब बुकिंग होगी तो उसके भी ढाई दिन बाद सिलेंडर घर पर आएगा जिससे रिफिल वाला सिलेंडर कुल 28 दिन बाद हासिल होगा. पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को चार मंत्रालयों की ओर से पीसी लेते हुए कहा कि हालांकि देश में गैस को लेकर तनाव की जरूरत नहीं है. बुकिंग के बाद 2.5 दिन में डिलीवरी हो रही है. तेल को लेकर भी वैकल्पिक मार्ग से 40 से ज्यादा देशों से आयात शुरू हो गया है. हालात जल्द सामान्य होंगे.

गैस संकट का सबसे ज्यादा असर होटल इंडस्ट्री पर पड़ा है. स्ट्रीट फूड की दुकानें बंद होने लगी हैं. बड़े शहरों में फूड चेन खासी प्रभावित हो रही है. फूड आइटम डिलीवर करने वाली स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियों ने अपने फूड आइटम कई शहरों में कट कर दिए हैं और कई शहरों में तो डिलीवरी स्टॉप कर दी है. ऐसे में फूड डिलीवरी एप्स पर कई रेस्टोरेंट या डिश ‘मौजूद नहीं’ दिखाई दे रहे हैं. आईआरसीटीसी ने भी अपने फूड प्लाजा और रिफ्रेशमेंट यूनिट्स को अलर्ट जारी कर दिया है.राज्य में एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिए हैं. केंद्र ने कुछ बड़े औद्योगिक क्षेत्रों को गैस आपूर्ति पर सीमाएं लगाने का निर्णय लिया है. जब तक युद्ध शांत नहीं होता, तब तक देश में ऊर्जा प्रबंधन सुचारु रखने के लिए यह फैसला लिया गया. इसे राज्य सरकारों के माध्यम से अमल में लाया जाएगा. इसी के तहत राज्य में सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

राम रसोई का संचालन बाधित

अयोध्या के प्रसिद्ध अमावा मंदिर में वर्षों से अनवरत चली आ रही’ राम रसोई’ का संचालन अब गैस की उपलब्धता पर निर्भर हो गया है. गैस सिलेंडर की बाधित आपूर्ति के कारण अब भोजन प्रसाद व्यवस्था पहले की तरह अनवरत नहीं चल पा रही है. फिलहाल मंगलवार को मंदिर में भोजन प्रसाद 2 बजे तक रहा और बुधवार को श्रद्धालुओं ने डेढ़ बजे तक भोजन प्रसाद पाया. अब आगे यह गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. राम रसोई का प्रसाद पूरी तरह से बंद नहीं बल्कि अनवरत न होकर बाधित है. गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही बाधा और राम रसोई पहले की ही तरह अनवरत चलती रहे, इसके लिए मंदिर प्रबंधन कोयला, लकड़ी आदि की व्यवस्था कर रहा है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com