अवैध पान ठेलों और धंधों पर अब सख्ती

0
18

– ‘मिशन 100 डे’: मनपा-पुलिस का संयुक्त एक्शन

नागपुर :- शहर में अवैध पान ठेलों, अतिक्रमण तथा तंबाकू, सिगरेट, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए नागपुर महानगरपालिका और नागपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

यह निर्णय पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटणकर की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों को शहर में अवैध पान ठेलों, अतिक्रमण और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के ठिकानों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मनपा के ‘मिशन 100 डे’ अभियान के तहत शहर के फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाकर नागरिकों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस संयुक्त अभियान से अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा, यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।