मुंबई ८ : वॉर 2 फेम कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी ये फोटोज हालिया रिलीज सॉन्ग आवा जावां से हैं।

सेट के पीछे कियारा और ऋतिक रोशन ने कैसे गाने को सूट किया है, इन फोटोज में नजर आ रहा है। हालांकि ये फोटोज देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस के दीवाने हो गए हैं।

हाल ही में कियारा आडवाणी बेटी को जन्म दिया है। इस समय कियारा घर पर ही रहकर ही सोशल मीडिया पर अपनी मूवी वॉर 2 का प्रमोशन कर रही हैं।

फोटोज में कियारा आडवाणी के एक से बड़कर एक कलरफुल लुक देखने को मिल रहे हैं। यलो, व्हाइट, ब्लू….हर कलर में कियारा बेहद खूबसूरत और क्यूट लग रही हैं।

कियारा आडवाणी के साथ ऋतिक रोशन और अयान मुखर्जी ने भी शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की और खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद किया है।

यशराज के स्पाई यूनिवर्स की अगली फ्रेंचाइजी वॉर 2, 14 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारे दिखने वाले हैं।

बता दें कि फैंस कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 के लिए काफी एक्साइटेड हैं, वहीं उनकी बेटी की एक झलक पाने का भी इंतजार कर रहे हैं।




