spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पारशिवनी में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक

– अफवाहों से दूर रहने की अपील, प्रशासन ने की समीक्षा

पारशिवनी :- पारशिवनी तहसील में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है. मध्यपूर्व, अमेरिका और यूरोपीय देशों में युद्ध जैसी परिस्थितियों के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पारशिवनी और कन्हान क्षेत्र में ईंधन आपूर्ति की समीक्षा की. तहसील में भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल सहित विभिन्न कंपनियों के कुल 12 पेट्रोल पंप कार्यरत हैं, जहां ईंधन की कोई कमी नहीं है. साथ ही निजी स्तर पर खुले में ईंधन बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. गैस आपूर्ति की बात करें तो पारशिवनी की निशिका गैस एजेंसी में 198 और टेकाड़ी स्थित ब्लैक डायमंड गैस एजेंसी में 280 सिलेंडर उपलब्ध हैं. इस प्रकार कुल 478 गैस सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है. जिलाधिकारी के आदेश पर रामटेक के आपूर्ति अधिकारी संदेश हलमारे और तहसील कार्यालय के कर्मचारी कुणाल उके ने गैस गोदामों का निरीक्षण किया, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई. जांच के दौरान एजेंसी संचालक भी उपस्थित रहे. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग या तहसील प्रशासन से संपर्क करें.

Popular Articles