नागपुर :- वाड़ी पुलिस ने तड़ीपारी के आदेश का उल्लंघन कर शहर में लौटे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र उर्फ नारू रामखिलावन पांडे (36) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की सुबह करीब 4.05 बजे वाड़ी पुलिस का जांच दल थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि आठवां मील, रामजी आंबेडकर नगर स्थित त्रिरत्न बुद्ध विहार के पास रहने वाला तड़ीपार आरोपी अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि पुलिस उपायुक्त, परिमंडल क्रमांक-1 के तड़ीपारी आदेश के तहत आरोपी को नागपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से दो वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद आरोपी बिना किसी अनुमति के वाड़ी थाना क्षेत्र में मौजूद मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 142 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।





