spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

टेंपो ट्रैवलर और रिक्शा टकराए, 3 की मौके पर मौत

श्रीरामपुर :- राहुरी-शनि शिंगणापुर सड़क पर उंबरे गांव के पास तांबे पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं। मृतक नाशिक जिले के घोटी-इगतपुरी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। टेंपो ट्रैवलर और रिक्शा के बीच आमने-सामने की यह टक्कर तब हुई जब रिक्शा शनि शिंगणापुर की ओर जा रहा था, जबकि टेंपो ट्रैवलर शिर्डी की दिशा में आ रहा था। गन्ने से भरे ट्रैक्टर को रिक्शा ने ओवरटेक करने का प्रयास किया तो यह हादसा हुआ। हादसे में रिक्शा सवार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाशिक जिले के घोटी-इगतपुरी इलाके के कुछ युवक शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन के लिए निकले थे और पहले शनि शिंगणापुर में शनि महाराज के दर्शन करने जा रहे थे।

Popular Articles