spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हसीना की वापसी के एलान से बांग्लादेश में तनाव

– 27-28 नवंबर को लॉकडाउन, अवामी लीग ने की 8 मांगें, पार्टी से प्रतिबंध हटाएं

ढाका :- बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी की घोषणा के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। उनकी पार्टी अवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को देशव्यापी पूर्ण लॉकडाउन का आह्वान किया है। पार्टी ने तारिक रहमान सरकार के सामने आठ प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें अवामी लीग पर लगा प्रतिबंध हटाने, राजनीतिक बंदियों को रिहा करने और पार्टी नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग शामिल है।

अवामी लीग के प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने बताया कि शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी। यह तारीख 1971 के मुक्ति संग्राम में बांग्लादेश की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर तय की गई है। इस घोषणा के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज सहित कई क्षेत्रों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। मंगलवार को गोपालगंज में करीब 12 दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई। वहीं, अवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर भी हमले की खबरें हैं। पार्टी अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिबंधों को लेकर सरकार का विरोध कर रही है।

अवामी लीग की 8 प्रमुख मांगें

लॉकडाउन के आह्वान के साथ अवामी लीग ने सरकार के सामने शेख हसीना और पार्टी के नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए तथा राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसलों को रद्द करने, अवामी लीग पर लगा प्रतिबंध हटाने, जेल में बंद अवामी लीग के नेताओं को रिहा करने, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण कर बिजली, गैस, पानी, ईंधन और खाद जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने, बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और बंद पड़े उद्योग-कारखानों को दोबारा शुरू करने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सैन्य एवं नागरिक अधिकारियों और पत्रकारों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने और उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने जैसी मांगे रखी है।

Popular Articles