– आज से मिलेगी राहत
नागपुर :- नौतपा पहले ही दिन से जमकर कहर ढा रहा है. बीते 5 दिनों में सिटी का तापमान 45-46 डिसे पर चल रहा है. 5वें दिन भी नौतपा जमकर तपा. शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 45.0 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.5 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिसे दर्ज किया गया. हालांकि अब आगामी दिनों में तपन से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 मई से 1 जून तक 3 दिन सिटी में रोज ही धूप-छांव का मौसम बना रहने की संभावना जताई है.
इस दौरान रोज ही तेज विदर्भ के जो शहर 46-47 डिसे पर तप रहे थे वहां भी शुक्रवार को काफी राहत हुई. अकोला का अधिकतम तापमान 43.2, अमरावती 43.6, गोंदिया 43.0, वर्धा 44.5 डिसे दर्ज किया गया. इन शहरों में बीते कुछ दिनों से सर्वाधिक तापमान दर्ज किया जा रहा था. शुक्रवार को विदर्भ में सर्वाधिक गर्म ब्रम्हपुरी रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिसे दर्ज किया गया. हालांकि बीते 5 दिनों से ब्रम्हपुरी का पारा 47 डिसे से ऊपर दर्ज हो रहा था.
हवा के साथ हल्की बारिश या फिर बौछारें पड़ सकती हैं. 2 जून को भी अमूमन बदली वाला मौसम होगा. 3 व 4 जून को आंशिक बदली का मौसम होने के संकेत विभाग ने दिये हैं. सिटी का पारा भी गिरने की संभावना है. सिटी का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिसे और न्यूनतम तापमान के 26-27 डिसे तक बना रहने की संभावना है.



