कैशियर ने कंपनी को लगाया करोडों का चूना

0
45

कैशियर ने कंपनी को लगाया करोडों का चूना

नागपुर, एक कैशियर तथा मैनेजर ने कंपनी के साथ 1 करोड़ 15 लाख रू. की धोखाधड़ी की. इस मामले प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पूलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी महेश नारायणराव तिडके (53) पैराडाइज सोसायटी, सोनेगांव यह प्रतापनगर चौक, गणेश कॉलोनी स्थित नारायण बाजार के मालिक है. फरियादी की शॉप में आरोपी अश्विन विठ्ठलराव भोयर (46) स्वागत सोसायटी, खामला यह कैशियर और मनेजर पद पर कार्यरत था. 1 जनवरी 2०21 से 31 अक्टूबर 2०24 के बीच, आरोपी ने अपने आर्थिक लाभ के लिए फरियादी की शॉपी के सामान का फेरफार और अफरातफरी कर कुल अंदाजन 1 करोड़ से 1 करोड़ 15 लाख रू. की आर्थिक धोखड़ी की. इस मामले में फरियादी की शिकायत पर प्रतापनगर पुलिस ने आरेापी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.