– इस वर्ष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने सौ वर्ष पूर्ण किये हैं. इस वर्ष का अंतिम समारोह परवाना
नागपूर :- भा क पा के राज्य सचिव कॉ. सुभाष लांडे इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे जबकी ज्येष्ठ कम्मुनिस्ट डॉ रतिनाथ मिश्र ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्क्सवादी कम्मुनिस्ट पार्टी के नागपुर जिल्हा सचिव एंड फॉरवर्ड ब्लाक के नेता कॉम. मारुती वानखेड़े इस अवसर पर प्रमुक्ष रूम से उपस्थित थे ।कार्यक्रम की शुरवात सभी दिवंगत पार्टी सदस्यों को पुष्पांजलि के द्वारा की गयी । कार्यक्रम के शुरुवात में पार्टी के नागपुर जिल्हा कौंसिल के सचिव डॉ युगल रायलु उन लोगों का नाम लिया जिन्होंने पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया. उन्होंने उन सदस्यों के बारे में भी बताया जो नागपुर से हो कर राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हुए, जिसमे सबसे ऊपर कॉ.ए.बी बर्धन का नाम आता है तो पार्टी के महासचिव पड़ पर आसन्न हुए थे ।
मार्क्सवादी कम्मुनिस्ट पार्टी के कॉम. अरुण लाटकर एवं फारवर्कोड ब्लोक के मारुती वानखेड़े ने अपनी अपनी पार्टी की ओसर से शुभ सन्देश दिया ।
अपने उद्घाटन भाषण में कॉम.सुभाष लांडे ने भारतीय समाज में कम्मुनिस्टों के योगदान के बाए में बताया । देश की आज़ादी के जंग से लेकर मजदूरों और किसानो के अधिकार के लिए कोम्मुनिस्तों ने लगातार संघर्ष किया. आज भी संघर्ष में कम्युनिस्ट पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है.
डॉ. रतिनाथ मिश्र ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में नागपुर के कपडा उद्योग के उस महान संघर्ष का जिक्र किया जिसका नेतृत्व कॉम. बर्धन कर रहे थे. उन्होंने कहा की देश के मजदूर वर्ग को अधिकार दिलाने में कम्युनिस्ट पार्टी का बड़ा योगदान रहा है । उन्होंने वर्तमान नेतृत्व को आव्हान किया की वे मार्क्स के विचारों को लोगों तक ले कर जाएँ । कार्यक्रम में डॉ मिश्र, कॉम. मीनताई देशपांडे और कॉम. मोहन शर्मा का सत्कार किया गया । कॉम. गजानन घोड़े ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया।



