spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दीवार गिरने से मजदूर की मौत

नागपुर :- शहर के यशोधरानगर इलाके में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, विनोबा भावेनगर निवासी चंदू हीरालाल शाहू अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहे थे। शनिवार को उन्होंने रानी दुर्गावती चौक स्थित लेबर चौक से एक मजदूर को काम पर बुलाया था। मकान की पुरानी दीवार तोड़ने के दौरान अचानक दीवार का बड़ा हिस्सा मजदूर पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तत्काल मेयो अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Popular Articles