spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ससुर ने कुल्हाड़ी से कर दी बहू की हत्या

– हत्या के बाद ससुर ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

नागपुर :- यशोधरानगर थाना क्षेत्र के पीली नदी परिसर स्थित पाहुणे लेआउट में जादूटोने के शक में ससुर ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ससुर ने पास के कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। नागरिकों और अग्निशमन दल की मदद से उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतका की पहचान लक्ष्मी रविशंकर पाली (42) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी ससुर नत्थुमल भगवान पाली (72) है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी के पति रविशंकर की वर्ष 2019 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह अपने ससुर से अलग कमरे में रह रही थी। उसके एक 21 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय बेटा है। बताया गया है कि नत्थुमल को अपने बेटे की मौत के पीछे बहू द्वारा जादूटोना किए जाने का संदेह था। इसी बात को लेकर वह अक्सर लक्ष्मी से विवाद करता और जान से मारने की धमकी देता था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे दोबारा विवाद होने पर नत्थुमल ने पास रखी कुल्हाड़ी से लक्ष्मी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नत्थुमल ने कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और उसे बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा गया है। यशोधरानगर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.