spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

‘नारी : दोधारी तलवार’ पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह सम्पन्न

नागपुर :- जुनी शुक्रवारी जैन मंदिर नजीक श्रद्धा कॉमर्स क्लासेस में श्रद्धा जैन एवं भावना जैन द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक ‘नारी : दोधारी तलवार’ का भव्य विमोचन समारोह शुक्रवार 15 मई को बड़ी धूमधाम से श्रद्धा कॉमर्स क्लासेस में सम्पन्न हुआ । श्रद्धा फाउंडेशन, नागपुर साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की ओर एक सकारात्मक कदम कार्यक्रम में साहित्य, समाजसेवा, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक आधुनिक महिलाओं के जीवन संघर्ष, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक परिवर्तनों पर आधारित एक प्रेरणादायक प्रस्तुति है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में श्रद्धा जैन ने कहा कि – “नारी केवल शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, आत्मसम्मान और परिवर्तन की सबसे बड़ी पहचान है।” उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के संघर्ष, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक अधिकारों को समझना अत्यंत आवश्यक है। पुस्तक के माध्यम से महिलाओं के विभिन्न रूपों और समाज में उनकी भूमिका को दर्शाने का प्रयास किया गया है। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की विशेष झलकियां पुस्तक का विमोचन प्रेरणादायक महिला सम्मान समारोह साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षा, समाजसेवा एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष विचार पुस्तक की लेखिकाएं

– श्रद्धा जैन


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.