नागपुर :- शहर के उच्च मध्यमवर्गियों की बस्ती हिलटॉप में बुधवार को एक घटना से खलबली मची. केवल 8 माह की मासूम को कचरे के ढेर में फेंक दिया. कचरे की दुर्गंध से दम घुटकर यह मासूम मृतावस्था में दिखी. मासूम के शरीर पर एक भी वस्त्र नही था. इंसानियत को कालिख पोतनेवाली मां ने नौ माह तक पेट में रखी जान को कचरे के हवाले किया.
हिलटॉप परिसरके राष्ट्रीय रामार्ग प्राधिकरण के कार्यालय से लगे गोदावरी अपार्टमेंट के बाहर यह मासूम कचरे क ेढेर में मिली. जानकारी मिलते ही अंबाझरी पुलिस घटनास्थल पहुंची. रात के अंधेरे में उसे किसी ने लाकर ड़ालने की संभावना है. पुलिस ने पंचनााम कर मासूम का शव मेडिकल में आगे की ्रपक्रिया के लिए रवाना किया. अंबाझरी पुलिस ने घटना दर्ज करते हुए विगत कुछ माह में परिसर में हुई गर्भवती की खेज शुरू की है. अनैतिक संबंधों के चलते इस मासूम का जन्म होने की संभावना पुलिस ने व्यक्त की. सडक़ से जा रहे किसी व्यक्ति को मासूम का शव दिखाई देने से खलबली मची. मां और बेटी के रिश्ते को कालिख पोतनेवाली यह घटना होने से क्षेत्र में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है.




